Move to Jagran APP

राज्य में तालिबान जैसा माहौल: सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज लूटमार गैंगस्टरों का राज है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 11:16 PM (IST)
राज्य में तालिबान जैसा माहौल: सुखबीर
राज्य में तालिबान जैसा माहौल: सुखबीर

जागरण संवाददाता, तरनतारन: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश में गुंडा राज, लूटमार, गैंगस्टरों का राज है। ऐसा लग रहा है कि यह इलाका किसी तालिबानों की जकड़ में आए क्षेत्र की तरह है। राज्य के लोग काफी दहशत के माहौल में है। सुखबीर पूर्व सांसद मेजर सिंह उबोके के देहांत पर उनके परिवार से दुख जताने पहुंचे थे।

loksabha election banner

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस विधायक ड्रग माफिया चलाकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद कैप्टन अमरिदर सिंह का तरनतारन न आना दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि यहां विकास कार्य मुकम्मल तरह से ठप हैं। शिअद ही ऐसी पार्टी है जो किसान हितों को समर्पित है।

मेजर सिंह उबोके के परिवार से हमदर्दी जाहिर करते हुए सुखबीर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले मरहूम नेता के परिवार से शिअद डटकर खड़ा है। उबोके की कुर्बानी को शिअद कभी भी नजरअंदाज नहीं कर सकता। यहां पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणीके, पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू, विरसा सिंह वल्टोहा, एसएस बोर्ड के पूर्व मेंबर इकबाल सिंह संधू, पूर्व विधायक वीर सिंह लोपोके, तलबीर सिंह गिल, गुरप्रताप सिंह टिक्का, मनोज कुमार टिम्मा, भूपिंदर सिंह खेड़ा, पहलवान बलजीत सिंह गिल, पहलवान रंजीत सिंह चीमा, यादविंदर सिंह यादू, सरबजीत सिंह लाली, सरबरिदर सिंह भरोवाल, गुरिदर सिंह टोनी, दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, रमनजीत सिंह भरोवाल, सूरज शर्मा, दीपक कैरों, पीए संदीप सिंह सुग्गा, गुरसेवक सिंह शेख, भूपिंदर ंिसंह भिंदा, मेघ सिंह खडूर साहिब मौजूद थे। नगर कौंसिल चुनावों पर की चर्चा

सुखबीर ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणीके, विरसा सिंह वल्टोहा के अलावा हरमीत सिंह संधू के साथ बैठक भी की। इस दौरान आने वाले नगर कौंसिल चुनाव को लेकर चर्चा की। यहां नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार टिम्मा ने उन्हें सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.