सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
नगर कौंसिल के गेट पर कर्मचारियों ने नारेबाजी की।

संसू, तरनतारन : नगर कौंसिल के गेट पर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते कहा कि दिसंबर की तनख्वाह पे कमिशन की रिपोर्ट मुताबिक संशोधन करके दी जाए। मुलाजिमों का बकाया न देने पर नगर कौंसिल अधिकारियों खिलाफ संघर्ष शुरू करने की चेतावनी देते सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रमेश शेरगिल ने कहा कि पांच वर्ष के दौरान उनसे केवल वादे ही किए गए, परंतु अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा। रमेश शेरगिल ने कहा कि अगर पे कमिशन की रिपोर्ट में संशोधन करके तनख्वाह जारी नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। अस्थायी मुलाजिमों को पक्का करने की नीति की निदा करते कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केवल घोषणाएं ही की है। इस मौके पर सुरजीत कुमार, नरिदर कुमार, अजीत सिंह, जोगिदर सिंह, जजपाल, राज रानी, नरिदर निदी ने कहा कि मुलाजिम हितों को नजरअंदाज करना सरकार को चुनाव में भारी पड़ सकता है। सतनाम सिंह गिल कन्वीनर नियुक्त
सतनाम सिंह गिल को रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया अठावले ग्रुप का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पार्टी की उत्तरी भारत की प्रभारी मंजू छिब्बर की ओर से लिखित जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पार्टी को दोबारा मजबूत करने व पंजाब विधानसभा के चुनावों में शमूलियत करने के लिए पार्टी की ओर सं संगठनात्मक सिस्टम को दोबारा मजबूत बनाया जा रहा है। दिल्ली में केंद्रीय कमेटी के लिए गए फैसले के बाद समाजिक न्याय मंत्रालय के केंद्रीय राज मंत्री व पार्टी के अध्यक्ष राम दास अठावले की स्वीकृति के बाद सतनाम सिहं गिल को पार्टी का पंजाब कन्वीनर नियुक्त किया गया है। पार्टी के पंजाब संबंधी सभी तरह के फैसले लेने के लिए सतनाम सिंह गिल और पंजाब के पार्टी अध्यक्ष प्रगट सिंह को अधिकार दिए गए है।
Edited By Jagran