सब जेल पट्टी में करवाया गुरमति समागम
। सब जेल पट्टी में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम करवाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 12:28 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 12:28 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : सब जेल पट्टी में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम करवाया गया। इस मौके पर ज्ञानी गुरबिंदर सिंह नंगली, सुखचैन सिंह गोपाला, नवदीप सिंह, जोबनजीत सिंह व खरड़ सिंह ने कैदियों को सिमरन करने लिए प्रेरित किया।
ज्ञानी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वाहेगुरु का सिमरन करना चाहिए। सुखचैन सिंह गोपाला ने कैदियों को कहा कि वह बुरे कार्यो से दूर रहकर समाज में अच्छे कार्य करें और नशे का त्याग करके गुरबाणी से जुड़ें। डीएसपी जेल विजय कुमार ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए सम्मानित किया। गुरु का लंगर अटूट बांटा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें