50 साल तक रावण का रोल निभाने वाले पुरुषोत्तम शर्मा का निधन
। प्राचीन राम लीला क्लब के पूर्व अध्यक्ष व रामलीला में 50 वर्ष तक रावण की भूमिका निभाने वाले पुरुषोत्तम शर्मा का देहांत हो गया।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : प्राचीन राम लीला क्लब के पूर्व अध्यक्ष व रामलीला में 50 वर्ष तक रावण की भूमिका निभाने वाले पुरुषोत्तम शर्मा का देहांत हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
पुरुषोत्तम शर्मा को रावण के नाम से जाना जाता था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशानघाट में किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष जतिंदर सूद, शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुक्कू, जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह हीरा, विश्व हिद परिषद के नेता हरिदर अग्रवाल, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, कांग्रेस नेता मनोज अग्निहोत्री, यशपाल शर्मा, बसंत लाल ने उनको श्रद्धांजलि भेंट की। पुरुषोत्तम शर्मा की चिता को अग्नि उनके पुत्र यशपाल शर्मा ने दी।