ट्रैक्टर परेड के लिए पंजाब के किसान पूरी तरह से उत्साहित
दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड करने के लिए किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से सैकड़ों ट्रैक्टरों सहित दिल्ली लिए कूच किया गया।
संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड करने के लिए किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से सैकड़ों ट्रैक्टरों सहित दिल्ली लिए कूच किया गया।
कमेटी के प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह सिधवां, जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा, कैशियर फतेह सिंह ने बताया कि दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए पंजाब के किसान पूरी तरह से उत्साहित है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों को बिना वजह नजरअंदाज किया जा रहा है। दिल्ली आंदोलन दौरान कई किसानों की जान भी जा चुकी है, परंतु अब तक देश के प्रधानमंत्री द्वारा सीधी बात नहीं की गई। इस मौके पर सतनाम सिंह, अजीत सिंह चंबा, मेहर सिंह तलवंडी, धन्ना सिंह, चरण सिंह बैंका, सुखविंदर सिंह, सलविंदर सिंह, गुरजीत सिंह गंडीविंड, गुरसाहिब सिंह पहुविंड, रेशम सिंह, हरजिंदर सिंह शकरी उपस्थित थे। 22 को निकाली जाएगी अटारी से ट्रेक्टर रैली हाइवे रोड अटारी व रणिके मोड़ से किसान मजदूर यूनियन पंधेर पंजाब द्वारा ट्रेक्टर रोष रैली 22 जनवरी को निकाली जाएगी। रैली में अटारी बार्डर के साथ लगते सीमावर्ती गांवो के किसान मजदूर शामिल होंगे तथा केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध करेंगे। यह बात किसान नेता कुलविदर सिंह व सिरताज सिंह ने कही। कैप्टन सरकार की उपलब्धियां गिनाएगी एनएसयूआइ : अरोड़ा
कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार ने चार वर्ष के दौरान प्रदेश के कुशल प्रबंध दिए हैं। ग्रामीण स्तर पर विकास करने में कैप्टन सरकार पूरी तरह से कामयाब भी रही है। इस सरकार ने शिक्षा और सेहत का स्तर भी ऊंचा उठाया है।
यह कहना है नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) के हलकाध्यक्ष रितिक अरोड़ा का। विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री के साथ बैठक मौके बुधवार को उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की नीति से खुश होकर राज्य के लोग निकाय चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत दिलाना चाहते है। इन चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने लिए एनएयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष अक्षय शर्मा द्वारा आदेश जारी किए गए है। विधायक डा. अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती में एनएसयूआइ की भूमिका को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बैठक मौके ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे, ब्लाक सचिव संजीव कुंद्रा, शुभम शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, अवतार सिंह तनेजा, परमजीत सिंह मल्ली, मंजीत सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।