किसानों ने खट्टर सरकार का फूंका पुतला
गांव माणोचाहल कलां में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह माणोचाहल की अगुआई में हरियाणा की खट्टर सरकार का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसान विरोधी है वह किसानों को दिल्ली की ओर नहीं बढ़ने दे रही है।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव माणोचाहल कलां में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह माणोचाहल की अगुआई में हरियाणा की खट्टर सरकार का पुतला फूंका गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसान विरोधी है वह किसानों को दिल्ली की ओर नहीं बढ़ने दे रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों के आगे हरियाणा सरकार की सभी चालें नाकाम हुई और किसान अपनी मंजिल की ओर बढ़ते गए। किसान-मजदूर कृषि कानून रद करवाने लिए केंद्र की मोदी सरकार को मजबूर कर देंगे और किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा 27 नवंबर को बड़े काफिले लेकर दिल्ली की ओर सुखविंदर सिंह सभरा, जसबीर सिंह पिद्दी की अगुआई में कूच करेंगे।
ट्रेड यूनियनों के वर्करों ने गांधी पार्क में रोष रैली करके रोष मार्च निकाला
संवाद सहयोगी, तरनतारन : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा मुलाजिम, किसान-मजदूरों केखिलाफ लागू की जा रही लोक मारू नीतियों के विरुद्ध ट्रेड यूनियनों के वर्करों ने स्थानीय गांधी पार्क में रोष रैली करके शहर में रोष मार्च निकाला गया। प्रदेश नेता गुरप्रीत सिंह गंडीविंड ने कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए आए दिन नए-नए कानून बना रही है। इसको संघर्षशील लोग कभी बर्दाशत नहीं करेंगे। एटक सीटीयू पंजाब के वर्करों ने शहर में रोष मार्च करते जमकर नारेबाजी की। इसकी अगुआई गुरप्रीत सिंह माड़ीमेघा, बलजिंदर सिंह दोबलियां, रमेश शेरगिल, गुरप्रीत गंडीविंड ने की। इस मौके बलकार सिंह वल्टोहा, बलदेव सिंह भैल, कुलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, कार्ज सिंह शेरों, कर्म सिंह पंडोरी, लखविंदर कौर झब्बाल, कुलविंदर सिंह बागड़िया, पूरन दास, नरिदर बेदी, बलदेव सिंह रसूलपुर मौजूद थे।