उसमां टोल प्लाजा पर 21वें दिन भी दिया धरना
कृषि सुधार कानून के खिलाफ राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव उसमां के टोल प्लाजा पर 21वें दिन भी धरना जारी रहा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 11:42 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:05 AM (IST)
संसू, सरहाली कलां: कृषि सुधार कानून के खिलाफ राष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव उसमां के टोल प्लाजा पर 21वें दिन भी धरना जारी रहा। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा ने कहा कि कानून रद होने तक संघर्ष करेंगे। इस मौके सुखविंदर सिंह दुगलवाला, बार एसोसिएशन के सदस्य हीरा सिंह मरहाणा, रविंदर सिंह उसमां के अलावा आंगनबाड़ी यूनियन की सदस्य बीबी बलजिंदर कौर व सरबजीत कौर की अगुआई में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें