प्रत्येक व्यक्ति को वाहेगुरु का सिमरन करना चाहिए
सब जेल में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम करवाया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:19 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : सब जेल में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान गुरमति समागम करवाया। इस मौके ज्ञानी गुरबिंदर सिंह नंगली, सुखचैन सिंह, नवदीप सिंह, जोबनजीत सिंह, खरड़ सिंह ने कैदियों को सिमरन करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञानी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वाहेगुरु का सिमरन करना चाहिए। गुरबाणी में इतनी ताकत है कि 84 लाख जूनों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा सुखचैन सिंह ने कैदियों को कहा कि वह बुरे कार्यो से दूर रहकर समाज में अच्छे कार्य करें और नशे का त्याग करके गुरबाणी के लड़ लगे। अंत में डीएसपी जेल विजय कुमार ने मेहमानों का धन्यवाद करते सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें