बिजली मुलाजिमों ने प्रदर्शन कर जलाया केंद्र सरकार का पुतला
नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी व इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज व इंजीनियर के आमंत्रण पर बिजली मुलाजिमों ने बिजली बिल 2020 व कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया।
संसू, भिखीविंड : नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी व इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज व इंजीनियर के आमंत्रण पर बिजली मुलाजिमों ने बिजली बिल 2020 व कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला जलाया। मुलाजिम नेता मंजीत सिंह बाह्मणीवाला, दिलबाग सिंह ढिल्लों, सुखराज सिंह, गुरमेज सिंह, पूरन सिंह माड़ीमेघा, सुखवंत सिंह बाह्मणीवाला, बलदेव राज ने कहा कि बिजली बिल 2020 व कृषि कानूनों को केंद्र सरकार जल्द रद करके देश हित के लिए फैसले लें। इस मौके एडिशनल निगरान इंजीनियर राजिंदर गोइल, उप मंडल अफसर बूटा राम मौजूद थे। बिजली कर्मियों का खडूर साहिब में प्रदर्शन
संसद में पेश किए बिजली संशोधन बिल की वापसी की मांग करते हुए बिजली कर्मियों ने खडूर साहिब में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सूबा वर्किग कमेटी मेंबर गुरप्रीत सिंह गंडीविंड ने कहा कि कृषि कानून लागू करके केंद्र सरकार द्वारा देशभर के किसानों के विरोध का सामना किया जा रहा है। इसके बावजूद बिजली संशोधन बिल 2020 पेश करके जनविरोधी नीतियां अपनाई जा रही हैं। इस मौके पर बलजिंदर कौर, जसबीर सिंह शेरों, जसबीर सिंह पंडोरी, नरिदर बेदी, लखविंदर सिंह बहिला, मेजर सिंह नागोके, पूरन दास, मंजीत सिंह मौजूद थे। आठ को बाइक और पैदल मार्च कर निकालेंगे: पन्नू
वहीं कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए दिल्ली बार्डर पर चल रहे धरने का मनरेगा मजदूर यूनियन ने समर्थन किया है। पंजाब (सीटू) के प्रदेश सचिव दलविंदर सिंह पन्नू ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानी आंदोलन को खत्म करने कई तरह के प्रयास कर रही है, लेकिन यह संघर्ष कानून रद होने तक जारी रहेगा। पन्नू ने कहा कि आठ फरवरी को तरनतारन में बाइक और पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक मौके कामरेड बलविंदर सिंह गोहलवड़, रछपाल सिंह अठवाल, जसबीर सिंह गोहलवड़, हरदेव सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह कैला, कुलवंत सिंह खारा, नरिदर सिंह, गुरदेव सिंह भग्गू मौजूद थे।