लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
। गांव छिछरेवाल के पास लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए थाना झब्बाल की पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव छिछरेवाल के पास लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए थाना झब्बाल की पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
डीएसपी सुच्चा सिंह बल ने बताया कि थाना झब्बाल के एएसआइ चरणजीत सिंह ने सूचना के आधार पर गांव छिछरेवाल के निकासी नाले पर छापामारी की। वहां लूटपाट की योजना बनाई जा रही थी। छापामारी के दौरान आरोपित भागने में सफल हो गए। बाद में उनकी पहचान कर ली गई। डीएसपी बल ने बताया कि अवतार सिंह तारी निवासी गांव गगोबूहा, गुरसेवक सिंह निवासी गांव चूसलेवड़, गुरचेत सिंह निवासी गांव भूरे के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है।