मोदी सरकार द्वारा पेश किए बजट से लोगों में निराशा
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है उससे लोगों में निराशा पाई गई है। यह जानकारी प्रदेश कमेटी के कार्यकारिणी मेंबर स्वर्ण सिंह धुन्न, पंजाबी एकता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुख्रबीर सिंह वल्टोहा व समाज सेवी सुरजीत सिंह पट्टी बैंका पेट्रोल पंप वालों ने दी।
संवाद सूत्र, भिखीविंड : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो बजट पेश किया गया है उससे लोगों में निराशा पाई गई है। यह जानकारी प्रदेश कमेटी के कार्यकारिणी मेंबर स्वर्ण सिंह धुन्न, पंजाबी एकता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुख्रबीर सिंह वल्टोहा व समाज सेवी सुरजीत सिंह पट्टी बैंका पेट्रोल पंप वालों ने दी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखकर लोग बड़ी इच्छाएं लेकर उत्साहित थे। उन्हें विश्वास था कि बड़ी राहत देने के साथ साथ महंगाई की दर में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि रेत व तेल की कीमतों के अलावा देश का अन्नदाता को खुदकुशी करने पर मजबूर कर दिया है। देश की आम जनता मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोक सभा के चुनावों में सबक सिखाएंगी।