तरनतारन की नाख एक जिला उत्पाद के तौर पर चयनित
फूड प्रोसेसिंग विभाग पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन की ओर से वीडियो कांफ्रेंस करवाई गई।
जागरण संवाददाता, तरनतारन: फूड प्रोसेसिंग विभाग पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन की ओर से वीडियो कांफ्रेंस करवाई गई। इसमें लघू और फूड प्रोसेसिंग उद्योगपति, नाख की ग्रेडिंग व मार्केटिंग करने वाले किसान और कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारी शामिल हुए। इस में बताया गया कि जिला तरनतारन की नाख को एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) के तौर पर चयनित किया गया। साथ ही बागबागी विभाग के अधिकारियों ने खेतों का जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह धूरी ने बताया कि राज्य भर में तरनतारन ऐसा जिला है, जहां पर नाख का सबसे अधिक उत्पादन होता है। वर्ष 2018-19 में इस जिले में 23 हजार, 104 मीट्रिक से अधिक नाख का उत्पादन हुआ था। ब्लॉक पट्टी के क्षेत्र में बड़ी संख्या में नाख का उत्पादन होता है। यहां की नाख अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली जैसे बड़े महानगरों में भेजी जाती कृषि विज्ञान केंद्र व हार्टीकल्चर विभाग पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर ने मांग की है कि इस जिले में नाख का माडल प्रोसेसिंग यूनिट कृषि विज्ञान केंद्र में लगाया जाए।