पतंगबाजी के विवाद में किया था युवक पर हमला, 12 पर केस
गांव ख्वासपुर में लोहड़ी के दिन पतंगबाजी के दौरान हुई कहासुनी के बीच देव गोरू पर दातर से हमला कर दिया गया।

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव ख्वासपुर में लोहड़ी के दिन पतंगबाजी के दौरान हुई कहासुनी के बीच देव गोरू पर दातर से हमला कर दिया गया। बचाव के लिए आगे आए सकत्तर सिंह पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवा दिया। रविवार को 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विस हलका खडूर साहिब के गांव ख्वासपुर में लोहड़ी के दिन वीरवार को पतंगबाजी करते समय मुख्त्यार सिंह के बेटे बलजीत सिंह, गुरदेव सिंह व उसके दोस्त देव गोरू के साथ मनप्रीत सिंह मन्ना की पतंग कटने को लेकर कहासुनी हुई। मौके पर लोगों ने मामला शांत कर दिया। शनिवार की रात को देव गोरू व अमृतपाल सिंह घर को जा रहे थे। रास्ते में गुरुद्वारा साहिब के पास मनप्रीत सिंह ने उनको घेर लिया। मौके पर अमृतपाल सिंह भागकर घर पहुंचा व बताया कि देव गोरू की जान को खतरा है। मुख्तयार सिंह ने बताया कि वह मौके पर अपने साथी सकत्तर सिंह को लेकर पहुंचा तो आरोपितों ने देव गोरू को दातर से घायल कर दिया। आरोपितों को रोकने लिए जब सकत्तर सिंह आगे बढ़ा तो उस पर गोली चलाई गई। कंधे पर गोली लगने से सकत्तर सिंह घायल हो गया। पुलिस चौकी फतेहाबाद के इंचार्ज एएसआइ बलराज सिंह मौके पर पहुंचे व घायलों को अस्पताल दाखिल करवाया। थाना गोइंदवाल साहिब में रविवार को जोबनप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, रमन सिंह, जशनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह मन्ना, फतेह सिंह, बोनू राम व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Edited By Jagran