लड़की के ससुराल आए स्वर्ण सिंह पर लाठियों से हमला
मुरादपुरा में ब्याही अपनी लड़की को मिलने आए स्वर्ण सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब से कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।
संस, तरनतारन : मुरादपुरा में ब्याही अपनी लड़की को मिलने आए स्वर्ण सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब से कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। दयाल सिंह, जागीर सिंह, सुखजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सुलखण सिंह, सवराज सिंह निवासी गांव तुड़ के खिलाफ एएसआइ गज्जण सिंह ने जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
स्वर्ण सिंह ने बताया कि गांव तुड़ निवासी सुखजीत सिंह ने पहले भी कई बार गाली-गलौज किया गया था। स्वर्ण सिंह पर अपनी बहू के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाते हुए सात फरवरी को उसे धमकाया गया। स्वर्ण सिंह ने बताया कि वह लड़ाई-झगड़े के डर से अपनी लड़की के ससुराल घर मुरादपुर आ गया। आठ फरवरी को उक्त आरोपित इकट्ठे होकर मुरादपुर पहुंचे और लाठियों से बुरी तरह हमला कर दिया। स्वर्ण सिंह को इलाज लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट लेकर स्वर्ण सिंह के ब्यान दर्ज किए गए। थाना सिटी में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर फरार : 65 वर्षीय मंजीत कौर के कानों से सोने की बालियां झपट बाइक सवार तीन युवक फरार हो गए। सरबजीत कौर ने बताया कि उसके घर के गेट पर बाइक पर सवार तीन युवक आकर किसी का घर का पता पूछने लगे। एक युवक ने सरबजीत कौर को कहा कि प्यास लगी है, पानी पिला दो। सरबजीत कौर पानी लेने के लिए रसोई में गई। सरबजीत कौर की सास मंजीत कौर पास ही खड़ी थी कि आरोपितों ने उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली और फरार हो गए। सब इंस्पेक्टर गुरनेक सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान अमननाथ, रमननाथ (दोनों भाई), मंदीप नाथ निवासी फतेहाबाद के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ थाना गोइंदवाल साहिब में केस दर्ज कर लिया है।