Move to Jagran APP

बाइक सवारों ने पर्स झपटा, सिर के बल गिरी बुजुर्ग महिला की मौत

कस्बा दोबुर्जी के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला का पर्स झपटा। महिला सड़क पर सिर के बल गिरी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:30 AM (IST)
बाइक सवारों ने पर्स झपटा, सिर के बल गिरी बुजुर्ग महिला की मौत

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : इलाके में पुलिस की मुश्तैदी के बावजूद लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात अमृतसर से स्कूटी पर लौट रहे बुजुर्ग दंपती के साथ ऐसी घटना हुई जिससे लोगों में रोष है। कस्बा दोबुर्जी के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने बुजुर्ग महिला का पर्स झपटा। महिला सड़क पर सिर के बल गिरी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई।

loksabha election banner

शहर के जाने-माने सर्राफ सुरजीत सिंह मन्नण का लड़का नौनिहाल सिंह (64) अपनी पत्नी वरिदर कौर (62) के साथ अमृतसर से स्कूटी पर लौट रहे थे। रात को करीब साढे़ आठ बजे कस्बा दोबुर्जी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने वरिदर कौर का पर्स झपटा। इतने में वरिदर कौर सिर के बल सड़क पर जा गिरी। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल तरनतारन भर्ती करवाया। यहां पर वरिदर कौर की मौत हो गई। पर्स में 14 हजार की नगदी, एक मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस चौंकी दोबुर्जी इंचार्ज एएसआइ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे व शव कब्जे में ले लिया। नौनिहाल सिंह व उनके लड़के मंदीप सिंह ने बताया कि पर्स झपटने वाले आरोपित तुरंत लौट गए। अंधेरा होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई। थाना सिटी में पुलिस ने नौनिहाल सिंह के ब्यानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, एनएसयूआई नेता रितिक अरोड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनू दोदे, अवतार सिंह तनेजा ने परिवार से हमदर्दी जाहिर की। शहर में शोक की लहर

वरिदर कौर अपने पति नौनिहाल सिंह के साथ अपनी अमृतसर रहती बेटी से मिलकर लौट रहे थे। रास्ते में झपटमारों ने वारदात को अंजाम दिया। खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष बुआ सिंह सर्राफ, हरजीत सिंह मक्खण, शिवसेना बाल ठाकरे के नेता अश्विनी कुमार कुक्कू, हरजीत सिंह हीरा, अवनजीत बेदी, सुखवंत सिंह धामी, महिदर सिंह प्रिंस ने कहा कि एसएसपी द्वारा चौकसी बरते जाने के बावजूद जो घटना हुई है वह अमन कानून को ताक पर रखती है। उन्होंने मांग की कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों का तुरंत सुराग लगाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.