Move to Jagran APP

सुखबीर बादल बोले- पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं, मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़ने की ताक में

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है और मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़ने की ताक में हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 12:37 PM (IST)
सुखबीर बादल बोले- पंजाब में सरकार नाम की चीज नहीं, मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़ने की ताक में
तरनतारन में शिरोमणि अकाली दल अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल।

तरनतारन, जेएनएन। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि की प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। लूटमार की वारदातों में इजाफा होने से आम जनता दहशत में हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल है और मंत्री व विधायक कांग्रेस छोड़ने की ताक में हैं।

loksabha election banner

सुखबीर सिंह बादल यहां पूर्व सांसद और शिअद के वरिष्ठ नेता मेजर सिंह ऊबोके के देहांत पर परिवार से दुख जाहिर करने आए थे। सुखबीर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह न तो किसी मंत्री को मिलते है और न ही किसी नेता को दिखाई देते हैं। गुरु नगरी तरनतारन की सड़कें टूटी हुई हैं। ऐसा हाल पहले कभी भी नहीं देखा गया। राज्य सरकार का दिवालिया निकल चुका है और सरकार के मंत्री और विधायक भागने का मौका ढूंढ रहें है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को बुरी तरह से नकार चुकी है।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की जनता के साथ कैप्टन ने धोखा किया है। शिअद का ग्राफ तेजी मजबूत हो रहा है। सौ साल पुरानी इस पार्टी का इतिहास कुर्बानी भरा है। मेजर सिंह ऊबोके ने भी शिअद को समर्पित होकर पंजाब की सेवा की थी ऐसे नेता शिअद के लिए अनमोल खजाने की तरह है। किसान मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को बर्बाद करने वाले कानून लाकर पंजाब के साथ धोखा किया है, मगर शिअद इस मामले पर पूरी तरह से किसानों की लडाई लड़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि हरसिमरत कौर बादल का केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा हो या भाजपा के साथ सियासी गठबंधन तोडना, इस मामले पर शिअद ने पंजाब के किसानों का समर्थन करके फर्ज पूरा किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुलजार सिंह रनीके, विरसा सिंह वल्टोहा, वीर सिंह लोपोके, हरमीत सिंह संधू, गुरप्रताप सिंह टिक्का, तलबीर सिंह गिल,मनोज कुमार टिम्मा, रणजीत सिंह चीमा दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, रमनदीप सिंह भरोवाल , इकबाल सिंह संधू , बलजीत सिंह गिल, सरबजीत सिंह लाली, दीपक कैरों, सूरज शर्मा मैजूद थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में रेलवे ट्रैक खाली, लेकिन 15 जिलों में 22 जगह स्टेशन के करीब धरने पर बैठे किसान

यह भी पढ़ें: 99 साल में भी जवां है चंडीगढ़ पेक, दिए कल्‍पना चावला व सतीश कुमार सहित कई अनमोल सितारे

यह भी पढ़ें: पंजाब के अबोहर में युवती को सहेली से हुआ प्यार, मिलने से मना किया तो सरे बाजार काटी नस


यह भी पढ़ें: परिवार के खिलाफ जाकर की कोर्ट मैरिज, अब पत्‍‌नी भी छोड़ गई साथ, नवजात को लेकर भटक रहा पिता

यह भी पढ़ें: पंजाब की दो महिलाएं बनीं मिसाल, साबित किया मानवता सबसे बड़ा धर्म, दो को दिया जीवनदान

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.