तरनतारन बम धमाका मामले में NIA ने अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को किया गिरफ्तार
एनआइए ने तरनतारन धमाके मामले में अस्पताल में भर्ती युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अपने साथ दिल्ली ले गई है। युवक धमाके में घायल हो गया था।
तरनतारन, जेएनएन। यहां हुए बम धमाके के मामले में एनआइए ने निजी अस्पताल में भर्ती गुरजंट सिंह जंटा को गिरफ्तार कर लिया है। जंटा इस विस्फोट में घायल हो गया था। एनआइए की टीम् यहां ख़ाली प्लाट में हुए बम विस्फोट के मामले की जांच कर रही है। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी और जंटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
एनआइए की टीम डीएसपी डीके पाठक की अगुवाई में वीरवार को गुरजंट सिंह जंटा से पूछताछ कर रही थी। गुरजंट सिंह जंटा का अस्पताल में इलाज चल रहा था। एनआइए ने अस्पताल में भर्ती जंटा के इलाज का 10 लाख रुपये बिल अदा किया और इसके बाद उसे अपने साथ लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
बता दें कि तरनतारन के पास 4 सितंबर की रात को ख़ाली प्लाट में बम विस्फोट हुआ था। इसमें गांव कदगिल निवासी बिक्रमजीत सिंह विककी और गांव बचडे निवासी हरपरीत सिंह हैपी मौके पर मारे गए थे। धमाके के बाद एनआइए, एसएफएल, बीडीडीएस, एनजीएस, आइबी अलावा पंजाब पुलिस द्वारा अपने-अपने स्तर पर जांच शुरु की गई।
यह भी पढ़ें: शरीर पर बने टैटू ने खोल दिया महिला का राज, दुष्कर्म का आरोपित बरी, जानें ऐसा क्या लिखा था
इस मामले में तरनतारन ज़िले की पुलिस ने अभी तक सात आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह केस एनआइए को सौंप दिया गया था। एनआइए की टीम अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें