कृषि ऑर्डिनेंस को तुरंत रद करे मोदी सरकार : लाखणा
। गांव ढोलण में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह लाखणा व लोकसभा ऑब्जर्वर सुखविंदर सिंह गिल ने शिरकत की।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 05:28 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 05:28 PM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव ढोलण में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इसमें जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह लाखणा व लोकसभा ऑब्जर्वर सुखविंदर सिंह गिल ने शिरकत की। लाखणा ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो तीन कृषि ऑर्डिनेंस पास किए गए हैं, उसे रद किया जाए, स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट मुताबिक फसलों का बनता रेट दिया जाए। इस दौरान किसान यूनियन के नेता बापू लाल सिंह, गुरदास सिंह ढोलण, बख्शीश सिंह ढोलण, जैमल सिंह, अंग्रेज सिंह, राज सिंह, गेजा सिंह, काला सिंह, जैमल सिंह जटाणा, गुरदीप सिंह, सुरजन सिंह, निशान सिंह, तरसेम सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें