मोदी सरकार ने किसानों से किया धोखा : डिंपा
जागरण संवाददाता खडूर साहिब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोख
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 07:21 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया है। स्वामी नाथन कमिशन की रिपोर्ट लागू करने का वादा भी पूरा नहीं किया। यह विचार कांग्रेसी प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा ने खडूर साहिब हलके में चुनावी बैठकों किया।
उन्होंने कहा कि डिंपा ने पांच वर्ष के दौरान पंजाब में कोई इंडस्ट्रीज नहीं लगाई गई। कांग्रेस की सरकार बनने पर गोइंदवाल साहिब की बंद पड़ी इंडस्ट्रीज को दोबारा चालू किया जाएगा। इस मौके गुरदेव सिंह बिट्टू, मेहर सिंह चोताला, शूबेग सिंह धुन्न ने भी संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें