विधायक भुल्लर ने गांवों के चल रहे विकास का लिया जायजा
हलका विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने गांव मेहंदीपुर क्लस गजल मुठ्ठियां वाला मक्खी कलां पूनिया धुन्न महमूदपुर व मरगिदपुरा का दौरा करते चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया
संवाद सूत्र, खेमकरण : हलका विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने गांव मेहंदीपुर, क्लस, गजल, मुठ्ठियां वाला, मक्खी कलां, पूनिया, धुन्न, महमूदपुर व मरगिदपुरा का दौरा करते चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। इस मौके पर तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने शिअद को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।
कांग्रेस में शामिल होने वाले परिवारों को सम्मानित करते हुए विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार की ओर से विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने, फसलों की वेस्टेज को खेतों में जजब करने बाबत कृषि औजारों पर सब्सिडी दी जा रही है। खेमकरण की मोहन बस्ती में कांग्रेस में शामिल होने वाले परिवारों को सम्मानित करते हुए विधायक भुल्लर ने कहा कि आप का क्षेत्र में कोई वजूद नहीं है। इस मौके पर सुखविदर सिंह, शुबेग सिंह, राज सिंह, विलियम मसीह, बलविदर सिंह, काबल सिंह, अमरीक सिंह, निर्मल सिंह, मेजर सिंह, डोगर सिंह ने कहा कि वह जमीर की आवाज पर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस की मजबूती लिए कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहार कि प्रदेश और प्रदेश की जनता का विकास तभी संभव है जब राज्य में कांग्रेस की सरकार होगी। इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष आलम विजय सिंह पत्तू, पूर्व अध्यक्ष राज सिंह पत्तू, पार्षद साहिब सिंह, गुरबीर सिंह खेड़ा, सादक मसीह, बीरा सिंह, अंग्रेज सिंह पत्तू, हरदयाल सिंह, रछपाल सिंह बाजवा, बुड्ढा सिंह मनावा, भोला सिंह मौजूद थे।