नाबालिग को किया अगवा
गांव शहीद निवासी दिलबाग सिंह बागा नामक युवक ने 14 सितंबर की दोपहर को घर में दाखिल होकर नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 04:06 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 04:06 PM (IST)
संसू, पट्टी : गांव शहीद निवासी दिलबाग सिंह बागा नामक युवक ने 14 सितंबर की दोपहर को घर में दाखिल होकर नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। मोटरसाइकिल पर आए दिलबाग सिंह बागा को नाबालिग लड़की के भाई ने देख लिया था। उक्त लड़के ने थाना सदर में पुलिस को लिखित शिकायत दी। एएसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि लड़के की शिकायत पर दिलबाग सिंह बागा खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें