Move to Jagran APP

गठबंधन की तरह कांग्रेस से परेशान है जनता : बहड़वाल

आम आदमी पार्टी (आप) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बहड़वाल ने वालंटियरों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 03:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 03:37 PM (IST)
गठबंधन की तरह कांग्रेस से परेशान है जनता : बहड़वाल
गठबंधन की तरह कांग्रेस से परेशान है जनता : बहड़वाल

जागरण संवाददाता, तरनतारन: आम आदमी पार्टी (आप) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बहड़वाल ने वालंटियरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग शिअद-भाजपा गठबंधन की की तरह कांग्रेस सरकार की नीतियों से भी परेशान हैं। लोग अब चाहते हैं कि आप की सरकार बनाकर प्रदेश को विकास की पटरी पर लाया जाए।

loksabha election banner

डा. कश्मीर सिंह सोहल की ओर से आयोजित बैठक में बहड़वाल ने कहा कि बादल की सरकार प्रदेश में घोटाले करती थी, अब कांग्रेस की सरकार उस रास्ते पर चल रही है। पार्टी के आब्जर्वर सुखविंदर सिंह गिल ने कहा कि आप की मजबूती से सभी पार्टियां घबराहट में हैं। इस मौके पर महासचिव राजिंदर सिंह उस्मां, डा. कश्मीर सिंह सोहल, तस्वीर सिंह, तलबीर सिंह देओल, हरजीत सिंह सोहल, दविंदर सिंह, वरिदर सिंह धामी, गौरव भाटिया, वरिदर सिंह धामी, पाल सिंह, हरप्रीत सिंह खालसा, हीरा सिंह, सुखदेव सिंह कुहाड़का, संदीप सिंह पलासौर, विजय मल्ल, लक्खा सिंह खैहरा, मंगत सिंह पधरी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.