शहर के मंदिर में गूंजे मा चिंतपूर्णी के जयकारे
सावन महीने की अष्टमी को लेकर शहर के समूह मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों व पुष्पों के साथ सजाया गया है।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : सावन महीने की अष्टमी को लेकर शहर के समूह मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों व पुष्पों के साथ सजाया गया है। सुबह सबसे पहले मेहंदी, झडे की रस्म अदा की गई जिसके बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
प्राचीन श्री स्वर्ण मंदिर माता चिंतपूर्णी से मन्नत माग छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं के अलावा नौजवानों ने डंडोत प्रारंभ की। जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया। नगर कौंसिल कार्यालय के सामने पालिका बाजार में करवाए गए जागरण मौके डीजे पर लगे भजनों की धुन पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे। विशेष रूप से विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने समूह मंदिरों में जाकर महामाई के चरणों में अपनी हाजिरी भरी। इस अवसर पर डॉ. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह भोला सिद्धू अश्रि्वनी कुमार कुक्कू, मंगल दास मुनीम, विश्व हिंदू परिषद् के प्रात मंत्री हरिंदर अग्रवाल, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंद्र अग्रवाल, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष जतिंदर कुमार सूद, रितिक अरोड़ा, मंगलदास मुनीम, सोनू दोदे, अवतार सिंह तनेजा, बाऊ तरसेम शर्मा, बाऊ बसंत लाल, सतसंग प्रचारक सुरजीत आहूजा, कृष्ण देव आदि मौजूद थे।