घर में दाखिल होकर किया हमला, केस दर्ज
गांव भैणी सिध्वां निवासी लक्खा सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने हमला करके उसे घायल कर दिया।
संसू, खडूर साहिब: गांव भैणी सिध्वां निवासी लक्खा सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने हमला करके उसे घायल कर दिया।
जसवंत सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह उर्फ गोलू उसके घर आया और बेटे हरमनप्रीत सिंह को साथ जाने के लिए कहा। गोलू उसे गलत संगत में डालने का प्रयास कर रहा था। इसलिए उसने सुखविंदर को जाने से मना कर दिया। गोलू कुछ देर बाद अपने साथ गुरप्रीत सिंह गोपी, युवराज सिंह, गुरप्रीत सिंह अंबा, कुलविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, जिंदू सिंह, हीरा सिंह, जोबनजीत सिंह को लेकर उनके घर में दाखिल हुआ और गाली-गलौज करने लगा। जसवंत के छोटे भाई लक्खा सिंह ने जब उनको रोका तो आरोपितों ने हमला कर दिया। एएसआइ प्रदूमण सिंह ने बताया कि लक्खा सिंह को अस्पताल में दाखिल करवाकर आरोपितों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।