बाबा बकाला से भलाईपुर को जीतने नहीं देंगे: पूर्व विधायक
बाबा बकाला से कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है।
संसू, खडूर साहिब : बाबा बकाला से कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई है। इस हलके से पार्टी के विधायक संतोख सिंह भलाईपुर को दोबारा टिकट देने का विरोध शुरू हो गया है। शिअद में विधायक रहे और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए रणजीत सिंह छज्जलवड्डी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक वीरपवन भारद्वाज ने कांग्रेस हाईकमान से मांग की है कि टिकट पर पुनर्विचार किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो संतोख सिंह भलाईपुर को जीतने नहीं दिया जाएगा। वीरपवन भारद्वाज ब्यास हलके से विधायक रहे हैं।
बैठक में रणजीत सिंह छज्जलवड्डी के बेटे सतिदरजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने बाबा बकाला हलके की टिकट का फैसला लेते समय वर्करों को भरोसे में नहीं लिया। मौजूदा विधायक भलाईपुर को किसी भी कीमत पर चुनाव में जीतने नहीं दिया जाएगा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोख सिंह चीमा, बखतौर सिंह बाणिया, हरजिदर सिंह नागोके, रवि चीमा, रोबिन मान, रवेल सिंह दारापुर, विक्की वैरोवाल, अजीतपाल सिंह वड़िंग, बाज सिंह बोदलकीड़ी, मंगल सिंह, मेजर सिंह सेखों ने कहा कि 24 घंटे में अगर संतोख सिंह भलाईपुर की जगह सतिदरजीत सिंह को टिकट नहीं दी तो हलके के वर्कर खुद फैसला करने को मजबूर होंगे।