भगवान परशुराम बाह्मण सभा ने डा. अग्निहोत्री को दिया समर्थन
भगवान परशुराम बाह्मण सभा की बैठक जिलाध्यक्ष शक्ति शर्मा की अगुआई में उनके निवास पर हुई। इस मौके पर तरनतारन हलके से कांग्रेस प्रत्याशी डा. धर्मबीर अग्निहोत्री विशेष रूप से पहुंचे।
संस, तरनतारन : भगवान परशुराम बाह्मण सभा की बैठक जिलाध्यक्ष शक्ति शर्मा की अगुआई में उनके निवास पर हुई। इस मौके पर तरनतारन हलके से कांग्रेस प्रत्याशी डा. धर्मबीर अग्निहोत्री विशेष रूप से पहुंचे। जबकि उनके साथ डा. संदीप अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कश्मीर सिंह भोला, रमनीक सिंह खेड़ा, पवन कुंद्रा ढोटियां, एडवोकेट मनोज अग्निहोत्री और पंकज कपूर भी पहुंचे। इस दौरान सभा के अध्यक्ष शक्ति शर्मा व उनकी 51 सदस्यीय टीम ने डा. धर्मबीर अग्निहोत्री को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2022 के मतदान में डा. अग्निहोत्री की जीत के लिए दिन-रात एक किया जाएगा। डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने यकीन दिलाया कि वे हमेशा बाह्मण व समाज हित पर पहरा देते रहेंगे।
इस अवसर पर अर्जुन देव शर्मा, हरविदर जोशी, आकाश जोशी, संजीव देवगन, अनिल शास्त्री, बलदेव राज पधरी वाले, एडवोकेट वरिदर शर्मा, गगनदीप शर्मा, रमनदीप शर्मा, अक्षय, रोहित शर्मा, विशाल और अविनाश शर्मा ने डा. धर्मबीर अग्निहोत्री को सम्मानित किया।