Move to Jagran APP

किसानों और मजदूरों का जेल भरो आंदोलन 11वें दिन भी रहा जारी

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने जेल भरो आंदोलन लगाया गया मोर्चा 11वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:53 PM (IST)
किसानों और मजदूरों का जेल भरो आंदोलन 11वें दिन भी रहा जारी
किसानों और मजदूरों का जेल भरो आंदोलन 11वें दिन भी रहा जारी

जासं, तरनतारन : किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने जेल भरो आंदोलन लगाया गया मोर्चा 11वें दिन भी जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता कुलदीप सिंह बनवालीपुर, सुखदेव सिंह शाहाबपुर, गुरबाज सिंह रैषीयाणा ने की।

loksabha election banner

सुखविंदर सिंह दुगलवाला, फतेह सिंह पिद्दी, सरमुख सिंह शेरों ने कहा कि केंद्र सरकार की ऑर्डिनेंस नीति का देश भर में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार का दावा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व वित मंत्री की सहमति से यह ऑर्डिनेंस तैयार हुआ है। किसानों की गेहूं और धान की सरकारी खरीद बंद हो जाएगी। खेती मंडी खत्म करने के साथ गांवों को मिलने वाली विकास राशि बुरी तरह से प्रभावित हो जाएगी। धरने मौके पूर्व सरपंच हरदेव सिंह, मनजिंदर सिंह बागड़िया, बूटा सिंह संघे, जलविंदर सिंह रैषीयाणा, तृप्त सिंह, बलबीर सिंह पंडोरी गोला, दर्शन सिंह अलावलपुर, रेशम सिंह शेखचक्क, मुखविंदर सिंह वेगमपुर, संतोख सिंह कलेर, सतनाम सिंह बंगालीपुर, राजपाल सिंह शेरों, बचित्र सिंह शेरों मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.