पंजाबी भाषा के साथ किया जा रहा है खिलवाड़ : वरपाल
। लोक इंसाफ पार्टी माझा जोन के इंचार्ज अमरीक सिंह वरपाल ने कहा कि देश की आजादी में पंजाबियों की बड़ी कुर्बानी रही है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : लोक इंसाफ पार्टी माझा जोन के इंचार्ज अमरीक सिंह वरपाल ने कहा कि देश की आजादी में पंजाबियों की बड़ी कुर्बानी रही है। परंतु आज के दौर में पंजाबियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 1967 में पंजाबी भाषा एक्ट लागू करते हुए सरकारी विभागों में पंजाबी में कामकाज यकीनी बनाने का आदेश दिया गया था। जबकि 2008 के बाद सरकारी दफ्तरों में अंग्रेजी भाषा को पहल दी जाती है, जो पंजाबी जुबान के साथ खिलवाड़ है। इस मौके पर जगजोत सिंह खालसा, मंजीत सिंह सुलतानविंड, नरिदरपाल सिंह विर्क, हरजीत सिंह चोपड़ा, रेशम सिंह छीना, तरलोचन सिंह सिध्वां, जगमीत सिंह पंडोरी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें