Move to Jagran APP

भूमि विवाद में अपने बने जान के दुश्म, ताया ने बेटों संग मिल कर किया जख्मी

थाना सदर पट्टी के गांव घरियाला में भूमि विवाद के चलते कुलदीप सिंह नामक युवक को उसके ताया जरनैल सिंह ने अपने बेटों से मिलकर घायल कर दिया

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 11:55 PM (IST)
भूमि विवाद में अपने बने जान के दुश्म, ताया ने बेटों संग मिल कर किया जख्मी
भूमि विवाद में अपने बने जान के दुश्म, ताया ने बेटों संग मिल कर किया जख्मी

संवाद सूत्र, तरनतारन : थाना सदर पट्टी के गांव घरियाला में भूमि विवाद के चलते कुलदीप सिंह नामक युवक को उसके ताया जरनैल सिंह ने अपने बेटों से मिलकर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत देते बताया कि उसके दादा के पास छह एकड़ जमीन थी। दादा ने उक्त जमीन का अपने दो बेटों के बीच बंटवारा कर दिया। इस दौरान कुलदीप सिंह का ताया जरनैल सिंह हिस्से से अधिक जमीन पर अधिकार जमाता था और कई बार जमीन का ठेका भी मांगता था। इसी रंजिश तहत जरनैल सिंह ने अपने लड़के जतिदर सिंह, रंजीत सिंह और पत्नी रजवंत कौर से मिलकर भतीजे कुलदीप सिंह पर हमला कर दिया। हमले दौरान उस पर गोलियां चलाई गई। एक गोली कुलदीप सिंह की जांघ पर लगी। इस दौरान वे घायल होकर जमीन पर गिर गया। आरोपितों ने बुरी तरह से लाठियों से भी पीटा और फरार हो गए। कुलदीप सिंह को उसके पिता राजविदर सिंह ने अस्पताल दाखिल करवाया। थाना सदर पट्टी के सब-इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने मौके पर जाकर जांच के बाद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहे दो गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अवैध पिस्तौल लेकर ग्रीन एवेन्यू में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद कर केस दर्ज किए गए हैं। एएसआइ जसबीर सिंह ने काबू आए आरोपितों की पहचान खलचियां निवासी करणबीर सिंह उर्फ करण और ब्यास के ठठियां गांव निवासी सुखबीर सिंह के रूप में बताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.