मंड क्षेत्र में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, महिला समेत दो काबू
अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए अभियान तहत थाना वैरोंवाल की पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को काबू किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए अभियान तहत थाना वैरोंवाल की पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को काबू किया है।
थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुमारी सोने ने बताया कि गांव भलोजला निवासी महिदर कौर के घर में छापामारी करके 6750 एमएल अवैध शराब बरामद की गई। जबकि गांव जवंदपुर निवासी सुखदेव सिंह को 90 किलो लाहन समेत काबू किया गया। उन्होंने बताया कि मंड क्षेत्र में छापामारी करके 400 किलो लाहन बरामद की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें