जमानत पर आए हत्या आरोपित से एक किलो हेरोइन सहित काबू
जागरण संवाददाता, तरनतारन : विवाह के मौके डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दिलबाग सिंह नामक युवक का क
जागरण संवाददाता, तरनतारन : विवाह के मौके डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दिलबाग सिंह नामक युवक का कत्ल करने के आरोपित से पुलिस एक किलो हेरोइन बरामद कर केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है आरोपित जमानत पर छूट कर आया है।
एसपी तिलक राज ने बताया कि 30 सितंबर 2014 को थाना सराए अमानत खां की पुलिस ने बलजिंदर सिंह उर्फ हैपी निवासी गांव लद्देवाल, थाना घरिंडा (अमृतसर) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। उस समय सन्न साहिब निवासी युवक दिलबाग सिंह का विवाह मौके डीजे बजाने दौरान कत्ल हुआ था। आरोपित अदालत से जमानत लेकर रिहा होकर और हेरोइन के धंधे में जुट गया। सीआइए स्टाफ के इंचार्ज हरित शर्मा और एएसआइ बलदेव सिंह ने गांव भूसे के पास नाके दौरान आरोपित बलजिंदर सिंह उर्फ हैपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके सीआइए स्टाफ के इंचार्ज हरित शर्मा, सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, एएसआई बलदेव सिंह मौजूद थे।