'सामुहिक विवाह के लिए दस तक करवाएं पंजीकरण'
सिटीजन कौंसिल द्वारा करवाए जाने वाले वार्षिक कन्यादान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।
संस, तरनतारन : सिटीजन कौंसिल द्वारा करवाए जाने वाले वार्षिक कन्यादान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। अध्यक्ष अवतार सिंह तनेजा ने बताया कि इस समागम के लिए बैंक मैनेजर नरिंदर सिंह को कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को शालीमार पैलेस में कन्यादान समागम होगा। इस सामुहिक विवाह में शामिल होने वाले जरूरतमंद परिवार दस नवंबर तक लड़के-लड़की की फोटो, रिहायश और आयु प्रमाणपत्र के साथ पंजीकरण करवा सकते हैं।
तनेजा ने बताया कि कन्यादान समागम के दौरान नवदंपती को घरेलू प्रयोग के लिए सामान भी दिए जाएंगे। कन्यादान समागम में आने वाली बरात का बड़े स्तर पर स्वागत होगा। इस समागम के मद्देनजर पैटर्न महिंदर सिंह प्रिंस, बलराज सिंह चावला, पूर्व अध्यक्ष सुखवंत सिंह धामी, बैंक मैनेजर हरविंदर सिंह, विपिन ढींगरा, हरभजन सिंह बचड़े ने भी संबोधन किया।