जमीन की रजिस्टरी करवाने के नाम पर 18.35 लाख ठगे
सुखदेव सिंह ने बताया कि जमीन की रजिस्टरी करने के नाम पर आरोपितों ने 18.35 लाख की राशि ली। परंतु रजिस्टरी के समय झब्बाल स्थित नायब तहसीलदार की अदालत में पेश नहीं हुए। एएसआइ विपिन कुमार ने बताया कि सुखदेव सिंह की शिकायत पर जांच के बाद आरोपित बाप-बेटे पर केस दर्ज किया गया है।
संसू, झब्बाल : गांव पंडोरी रोमाणा निवासी सुखदेव सिंह ने 18.35 लाख की ठगी के मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने रणजीत सिंह व उसके बेटे चमकौरप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि जमीन की रजिस्टरी करने के नाम पर आरोपितों ने 18.35 लाख की राशि ली। परंतु रजिस्टरी के समय झब्बाल स्थित नायब तहसीलदार की अदालत में पेश नहीं हुए। एएसआइ विपिन कुमार ने बताया कि सुखदेव सिंह की शिकायत पर जांच के बाद आरोपित बाप-बेटे पर केस दर्ज किया गया है।
दहेज प्रताड़ना में विवाहिता को घर से निकाला
अमृतसर : महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर रजाक सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। गुलमोहर एवेन्यू निवासी सुरिदरपाल की बेटी शैली की शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने बटाला स्थित नारायणगढ़ कालोनी निवासी गौरव और उसकी मां सुमन बाला को नामजद कर लिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर, 2020 को उसकी शादी गौरव के साथ हुई थी। मायकों वालों ने हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद आरोपितों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके परिवार वालों के साथ ही रह रही है।