तरनतारन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित पांच पॉजिटिव
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे और कांग्रेस विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के तीन गनमैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
By JagranEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे और कांग्रेस विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के तीन गनमैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में रविवार को कुल पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 24 घंटों दौरान 23 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मामले 198 हैं। अब तक 31 लोग अपना जान गंवा चुके हैं। सिविल सर्जन अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोग सरकारी अस्पताल से अपना कोविड रैपिड टेस्ट जरूर करवाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें