इंग्लैंड भेजने के नाम पर 5 लाख ठगे
गांव शेरों निवासी युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:33 AM (IST)
संवाद सूत्र, सरहाली कलां (तरनतारन) : गांव शेरों निवासी युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। गुरजंट सिंह ने बताया कि पड़ोस की महिला रमनदीप कौर ने उसे बताया कि काजीकोट रोड निवासी सुखदेव सिंह पुत्र सतनाम सिंह ट्रैवल एजेंट है। सुखदेव सिंह के साथ गुरजंट सिंह को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 12 लाख में सौदा तय हुआ। गुरजंट सिंह ने उसे बैंक खातों के माध्यम से 5 लाख की राशि एडवांस में दी। एक साल गुजर जाने के बावजूद भी गुरजंट सिंह को विदेश नहीं भेजा। एसपी आइ द्वारा मामले की जांच की गई। जिसके बाद पुलिस ने सुखदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें