आचार संहिता के बीच कार सवारों को घेर गोलियां चलाई, एक जख्मी
सरकारी स्कूल गांव बलेर के पास आल्टो कार में सवार दो युवकों पर वरना कार में सवार लोगों ने गोलियां चलाई।
संवाद सूत्र, भिखीविड : सरकारी स्कूल, गांव बलेर के पास आल्टो कार में सवार दो युवकों पर वरना कार में सवार लोगों ने गोलियां चलाई। एक गोली लगने से राजबीर सिंह राजा नामक युवक घायल हो गया। चुनाव आचार संहिता को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भले ही लाइसेंसी असलहा जमा किया जा रहा है। परंतु अब सवाल यह पैदा होता है कि आरोपितों द्वारा इस्तेमाल किया पिस्तौल लाइसेंस था या अवैध। राजबीर सिंह उर्फ राजा ने बताया कि वे अपने दोस्त जसपाल सिंह उर्फ जस्सा निवासी भिखीविड के साथ आल्टो कार (डीएल-9सी-4797) मे मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन तरलोक चक्कवालिया के पास पट्टी जा रहे थे। गांव बलेर के सरकारी स्कूल के पास वरना कार सवार कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और गोलियां चलानी शुरू कर दी। एक गोली लगने से राजबीर सिंह उर्फ राजा घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। पुलिस ने वरिदर सिंह, सरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव बैंका, राज कुमार राजा व आठ अज्ञात लोगों विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, डीएसी तरसेम मसीह का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है। ये पता लगाया जा रहा है कि घटना में प्रयोग किया गया पिस्तौल अवैध था या लाइसेंसी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता के बीच असलहा जमा न कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।