हरिके पत्तन बर्ड सैंक्चुरी में लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पाया काबू
हरिके पत्तन बर्ड सैंक्चुरी में शनिवार शाम को आग की लपटें देखी गई। ये आग फिरोजपुर जिले की सीमा में आते क्षेत्र में लगी।
जासं, तरनतारन : हरिके पत्तन बर्ड सैंक्चुरी में शनिवार शाम को आग की लपटें देखी गई। ये आग फिरोजपुर जिले की सीमा में आते क्षेत्र में लगी। यहा पर अक्सर वन्य जीव होते हैं। फिरोजपुर व तरनतारन जिले से संबंधित फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने डेढ़ घटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
बर्ड सैंक्चुरी में 25 लोगों का है अवैध कब्जा
हरिके पत्तन बर्ड सैंक्चुरी में वर्षो से करीब 25 लोगों का अवैध कब्जा है। यहा पर अवैध शराब की कशीदगी भी बड़े स्तर पर होती है।
आग लगने के कारणों का नहीं चल सका है पता
पुलिस द्वारा बर्ड सैंक्चुरी में वीरवार को छापामारी करके 21 हजार लीटर लाहन बरामद की गई थी। माना जाता है कि बर्ड सैंक्चुरी में अवैध शराब की कशीदगी करने वाले तस्करों द्वारा शराब की भट्ठी लगाते समय ये आग लगी होगी। हलांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आग लगने कारण बर्ड सैंक्चुरी में क्या नुकसान हुआ, इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
शाम करीब छह बजे लगी आग
वन्य जीव विभाग के अधिकारी नलिन यादव कहा कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग शाम करीब छह बजे आग से क्या नुकसान हुआ, अभी तक इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल पाई। रविवार को अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का आंकलन करेगी। उन्होंने बताया कि बर्ड सैंक्चुरी में वर्षो से जो अवैध कब्जे चले आ रहे है, उस बाबत कपूरथला की अदालत में केस चल रहे हैं। विभाग अवैध कब्जे हटाने लिए पूरी तरह से मुस्तैद है।