मजीठिया पर मुकदमा दर्ज करना कांग्रेस पर पड़ेगा भारी : ब्रह्मपुरा
शिअद-बसपा गठजोड़ के प्रत्याशी जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा (पूर्व सांसद) ने खडूर साहिब हलके के चुनावी रण में उतरते हुए पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : शिअद-बसपा गठजोड़ के प्रत्याशी जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा (पूर्व सांसद) ने खडूर साहिब हलके के चुनावी रण में उतरते हुए पार्टी नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शिअद एससी विग के जिला अध्यक्ष बख्शीश सिंह डयाल ने जत्थेदार ब्रह्मपुरा को सम्मानित किया।
रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि शिअद का बढ़ रहा ग्राफ देखकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में आकर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा कांग्रेस को विस चुनाव में भारी पड़ेगा। बख्शीश सिंह डयाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के सिवा कुछ नहीं किया। नशा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस मौके पर पूर्व विधायक रविदर सिंह ब्रह्मंपुरा, बलबीर सिंह गिल, देसा सिंह कंग, वरिदरजोत सिंह, गुरसेवक सिंह शेख, कश्मीर सिंह संघा, सुखदेव सिंह सराय, नंबरदार तरसेम सिंह, सुखविदर बुग्गा, कैप्टन सुच्चा सिंह, गुलजार सिंह जहांगीर, मोहन सिंह घसीटपुर, तरसेम सिंह कंग, हरपाल सिंह कल्ला, गुरजिदर सिंह, बलविदर सिंह कमालपुर, मस्सा सिंह, रजिदर सिंह, मुखित्यार सिंह कल्ला मौजूद थे।
Edited By Jagran