जमीनी विवाद में बाप-बेटे को किया जख्मी
कस्बा सुरसिंह में जमीनी विवाद के चलते जसबीर सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:08 AM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : कस्बा सुरसिंह में जमीनी विवाद के चलते जसबीर सिंह के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में जसबीर सिंह और उसका लड़का लवप्रीत सिंह घायल हो गए।
जसबीर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह बिंदा निवासी सुरसिंह ने गांव महंदीपुर निवासी हरदीप सिंह व चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर घर में आकर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जसबीर सिंह हमले में घायल हो गया। बचाव के लिए जब उसका लड़का लवप्रीत आया तो आरोपितों ने 12 बोर राइफल से गोलियां चलाई। छर्रा लगने से लवप्रीत सिंह भी घायल हो गया। एएसआइ लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें