किसान आंदोलन की होगी जीत : अमृतपाल सिंह जौड़ा
भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेता अमृतपाल सिंह जौड़ा ने कहा है कि दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन को लगातार कामयाबी मिल रही है।
जासं, तरनतारन : भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेता अमृतपाल सिंह जौड़ा ने कहा है कि दिल्ली में किसानों के चल रहे आंदोलन को लगातार कामयाबी मिल रही है। वे दिन दूर नहीं जब केंद्र सरकार तीनों कृषि सुधार कानून वापस लेगी। बैठक मौके जौड़ा ने कहा कि किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) द्वारा जिले के प्रत्येक गांव से किसानों-मजदूरों के जत्थे रवाना किए जा रहे है। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, दरबारा सिंह और अमनदीप सिंह भुल्लर ने संबोधित किया। बीएड अध्यापक फ्रंट ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें स्वीकार नहीं की जाएगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को शीघ्र स्वीकार करना चाहिए। ताकि वह अपने घरों को लौट सकें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभजीत सिंह गोहलवड़, अमनदीप सिंह भुल्लर, दविदर सिंह खैहरा, बलराज सिंह, निशान सिंह जीयोबाला, दिनेश शर्मा, परमिदर सिंह नागी, गगन पिडिया औ जगदेव सिंह उपस्थित थे।
उधर, राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के नेतृत्व में दिल्ली किसान भवन में भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि मंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए ई-नाम पर मंडी जानकारी पृष्ठ, ई-नाम प्लेटफार्म के साथ आइएमडी मौसम पूर्वानुमान सूचना का एकीकरण और सहकारी माड्यूल जैसे नए माड्यूल लांच किए। कृषि विभाग के सीनियर मार्केटिंग अधिकारी सतबीर सिंह सग्गू ने बताया कि ई-नाम के जरिए किसान अपना उत्पाद सीधे बेच सकेंगे। इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा।