किसानों ने काले झंडे लगाकर मनाई काली दीवाली
किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी ने सरकार के खिलाफ विभिन्न गांवों में मार्च निकालकर नारेबाजी की।
जागरण संवाददाता, तरनतारन: किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ काली दीवाली मनाते हुए जिले के विभिन्न गांवों में मार्च निकालकर नारेबाजी की। अपने घरों पर काले झंडे लगाए।
कमेटी के प्रेस सचिव हरप्रीत सिंह सिध्वां ने कहा कि खेती को तबाह करने वाली नीतियों के विरुद्ध तरनतारन, गोहलवड़, दोबुर्जी, मन्नण आदि कस्बों में जगह-जगह काले झंडे लगाकर काली दीवाली मनाई गई। हरपाल सिंह पंडोरी, गुरमेज सिंह दोबुर्जी, मनजिंदर सिंह गोहलवड़ ने कहा कि दीपावली या आजादी देश के चंद बड़े घराणों लिए ही है, क्योंकि देश में आज भी करोड़ों लोग दो वक्त की रोटी से दूर हो रहे हैं। यहां हरदीप सिंह जौहल, परमजीत सिंह जौहल, नवजीत सिंह, सोहन सिंह गोहलवड़, हरपिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरजीत सिंह, जस्सा सिंह मन्नण, कुलदीप सिंह बुग्गा, दरबारा सिंह, शुबेग सिंह, रजिंदर सिंह, कुलबीर सिंह मौजूद थे।
सभरा ने दुकानदारों पर काली झंडियां लगाने लिए कहा
पट्टी : किसान संघर्ष कमेटी के नेता सुखविंदर सिंह सभरा ने पट्टी में विभिन्न दुकानदारों, वकीलों, डाक्टरों और ट्रांसपोर्टो से बैठक की और केंद्र सरकार खिलाफ काली झंडियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दुकानदार इस बार दीपावली पर दुकानों पर काली झंडियां लगाएं। इस मौके गुरभेज सिंह, तरसेम सिंह, जुगराज सिंह राजस्थानी, बलराज सिंह सेखो, रकेश कुमार कमल, बिंदा, प्रताप सिंह, गुरचरन सिंह, बलबीर सिंह, गुरसेवक सिंह मौजूद थे। किसानों ने जीटी रोड पर लगाया जाम
अमृतसर: किसान मजदूर सघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किसानों ने शाम सिंह अटारी चौक अमृतसर में अंतर्राष्ट्रीय अटारी-लाहौर मार्ग को अवरुद्ध करके केंद्र सरकार का पुतला फूंका। साथ ही कहा कि दीवाली वाले दिन राज्य के प्रत्येक गांव में पुतले फूंके जाएंगे।
रेल रोको आंदोलन के 51वें दिन शुक्रवार को सरवन सिंह पठेर, लखविदर सिंह डाला, कुलदीप सिंह बासरके ने कहा कि दीवाली पर सभी लोग घरों और दुकानों पर काली झंडियां लगाएं। यहां जर्मनजीत सिंह, सविदर सिंह रुपोवाली, मुख्तार सिंह भगवा, कृपाल सिंह कलेर, कलेर मांगट, हरिदर सिंह लाली, प्रताप सिंह टेक सिंह मौजूद थे। वहीं किसानों ने बुटारी रेलवे स्टेशन के बाहर, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर, माल आफ अमृतसर, टोल प्लाजा मानावाला, टोल प्लाजा कत्थूनंगल और अजनाला रोड पर भी प्रदर्शन किया।