परिवार ने पुलिस से की हाथापाई, हेरोइन समेत पकड़ा आरोपित फरार
थाना सराय अमानत खां के सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह गांव ढंड में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आधा ग्राम हेरोइन समेत हरपाल सिंह उर्फ भागा को काबू किया।
जासं, तरनतारन : थाना सराय अमानत खां के सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह गांव ढंड में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आधा ग्राम हेरोइन समेत हरपाल सिंह उर्फ भागा को काबू किया। तभी वहां पर पहुंचे आरोपित हरपाल के बेटे मनप्रीत सिंह, बहु कुलविदर कौर के अलावा दिलबाग सिंह बागा आए और पुलिस के साथ हाथापाई की। इसी बीच आरोपित हरपाल पुलिस को चकमा देकर भाग गया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ थाना सराय अमानत खां में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब समेत महिला काबू
वहीं पुलिस चौकी कंग के एएसआइ कंवलजीत सिंह ने हरजीत कौर नामक महिला के घर में सूचना के आधार पर छापामारी की। वहां से 3750 एमएल अवैध शराब बरामद की गई। थाना गोइंदवाल साहिब में आरोपित महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पेरोल पर गए दो कैदी फरारस मामला दर्ज
जेल से पेरोल पर छूटे दो कैदी पिछले कुछ दिनों से गायब हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। एएसआइ चरणजीत सिंह के बयान पर ब्यास थाना की पुलिस ने बुताला के हरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरदीप सिंह मारपीट के केस में गुरदासपुर जेल में सजा काट रहा था। आरोपित को 11 मार्च को जेल से छुट्टी पर घर आय था, लेकिन वापस जेल नहीं पहुंचा। दूसरे मामले में जेल सुपरिटेंडेंट अर्षदीप सिंह के बयान पर थाना डिवीजन डी की पुलिस ने राजीव गांधी नगर निवासी विक्रम के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोपित मारपीट के केस में जेल में सजा काट रहा था। उसे तीन महीने पहले 28 दिन की छुट्टी मिली थी लेकिन वह जेल नहीं पहुंचा।