तरनतारन में मनाया दशहरा
शहरे के दिन तरनतारन में रावण और कुंभकरण 75-75 फीट के पुतले धूं-धूं कर जले। पुतलों को जलाने की रस्म विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने अदा की।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : दशहरे के दिन तरनतारन में रावण और कुंभकरण 75-75 फीट के पुतले धूं-धूं कर जले। पुतलों को जलाने की रस्म विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने अदा की। इस दौरान उन्होंने लोगों को दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक दशहरे के त्योहार से हमें सचाई के मार्ग पर चलने और अहंकार का नाश करने का सबक मिलता है। सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर दशहरा ग्राउंड में इस बार दो स्टेज लगाए गए। वीआइपी मंच पर विधायक अग्निहोत्री, एसडीएम सुरिदर सिंह, नगर कौंसिल अध्यक्ष बीबी सविंदर कौर रंधावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुरिदर सिंह मल्ली, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, एडवोकेट अमनदीप सूद, अवतार सिंह तनेजा, गुरप्रीत गोल्डी, पवन अग्निहोत्री, कंवलजीत सिंह साबा, मंगल दास मुनीम, सतपाल शर्मा, पवन कुंदरा, सोनू दोदे, तरसेम शर्मा, तरसेम सिंह मुरादपुरा, मनोज अग्निहोत्री, अश्विनी कुमार कुक्कू, नरिदरपुरी, रवि कुमार गगन, अजित अग्रवाल, अशोक गुप्ता, बसंत लाल, जनक राज अरोड़ा, गुरदीप सिंह पाहवा, रितिक अरोड़ा, डॉ. सुखदेव सिंह लौहुका, मनजीत सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह दासीके, परमवीर सिंह तरनतारनी, पुरुषोत्तम शर्मा, सुमीत कुमार सिंधी इत्यादि मौजूद थे।