अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाऊंगा : डॉ. सोहल
आम आदमी पार्टी के हलका तरनतारन के अध्यक्ष बनने पर डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने गुरुद्वारा बीड़ बुड्ढा साहिब जी में माथा टेका।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : आम आदमी पार्टी के हलका तरनतारन के अध्यक्ष बनने पर डॉ. कश्मीर सिंह सोहल ने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में माथा टेका। इस मौके प्रबंधकों ने उनको सिरोपा भेंट किया।
माथा टेकने के बाद डॉ. सोहल ने कहा कि राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और प्रदेश अध्यक्ष भगवंत सिंह मान ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। डॉ. सोहल ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। राज्य सरकार की निंदा करते उन्होंने कहा कि तीन वर्ष गुजर जाने के बाद भी चुनावी वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर बलदेव सिंह पन्नू, डॉ. बरिदर सिंह देवी दयाल, प्रिंसिपल फूला सिंह, बलदेव सिंह पन्नू, मास्टर शिंगारा सिंह, रजवंत सिंह ढिल्लों, लक्खा सिंह, चरनजीत सिंह सोढी, सलवंत सिंह कोट, गुरबचन सिंह ठट्ठगड़, बलदेव सिंह, तजिंदर सिंह हैरी, परमजीत सिंह पंजवड़, सुखदेव सिंह, रंजीत सिंह मोनू, निशान सिंह पन्नू और सुखदेव सिंह कुहाड़का मौजूद थे।