डिंपा ने बदला इतिहास : अरोड़ा
कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा ने रिकार्ड तोड़ मतों से जो जीत दर्ज करवाई है उससे यह पता चलता है लोग कांग्रेस पार्टी से कितना प्यार करते है।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा ने रिकार्ड तोड़ मतों से जो जीत दर्ज करवाई है, उससे यह पता चलता है लोग कांग्रेस पार्टी से कितना प्यार करते है। लोगों के इस प्यार के चलते ड़िपा ने खडूर साहिब सीट के सियासी इतिहास को बदल दिया है। यह बात एनएसयूआइ के जिला उपाध्यक्ष रितिक अरोड़ा ने जसबीर सिंह डिंपा को सम्मानित करते हुए कही। हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है। अरोड़ा ने कहा कि जसबीर सिंह डिंपा एक सच्चे लोक सेवक हैं जिन्हे आचरण को देखते हुए लोगों ने उन्हे खडूर साहिब का सांसद चुना है। यहां जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, जतिंदर कुमार सूद, अमनदीप सूद, जज शर्मा कोट आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप