स्वास्थ्य टीम ने स्कूलों में जाकर 1886 बच्चों के दांतों का चेकअप किया
। सिविल अस्पताल में दंत पखवाड़े के समापन के मौके पर 5239 मरीजों के दांतों का चेकअप किया गया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : फास्ट फूड से लेकर आइसक्रीम का अधिक सेवन दांतों के रोग को बढ़ावा देता है। आज के समय में 10 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों के दांतों में कीड़ा लग रहा है। जिसका कारण दांतों की सही संभाल न करना है। आम तौर पर बच्चे 90 डिग्री पर दांतों की सफाई करते हैं, जो 45 डिग्री पर होनी चाहिए। प्रत्येक बच्चे को ढाई से तीन मिनट तक दांत साफ करने चाहिए। यह कहना है जिला डेंटल अधिकारी डॉ. सुनीता वधावन और सर्जन डॉ. वेद प्रकाश का।
सिविल अस्पताल में दंत पखवाड़े के समापन के मौके पर उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान 5239 मरीजों के दांतों का चेकअप किया गया। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में जाकर 1886 बच्चों का चेकअप कर उन्हें दांतों की बीमारियों से अवगत करवाते हुए ब्रश करने के मौके बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी। इनमें से एक हजार 11 मरीजों का ट्रीटमेंट किया गया।
समागम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अनूप कुमार, एसएमओ डॉ. इंद्रमोहन गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में पखवाड़े के दौरान 60 मरीजों को दांतों के नए सेट लगाने का लक्ष्य था, परंतु जरूरत के चलते 84 मरीजों को दांतों के नए सेट लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फास्ट फूड व आइसक्रीम का अधिक सेवन दांतों के कई रोगों को बढ़ावा देता है। इस मौके पर स्कूली बच्चों को पेस्ट व टुथब्रश वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. अक्सप्रीत कौर, डॉ. रिधम कुमारी, हरप्रीत कौर, परमजीत कौर मौजूद थे।