पत्नी की मारपीट से तंग आकर पति ने निगला जहर, मौत
गोइंदवाल बाइपास पर कार वाशिग का काम करने वाले 21 वर्षीय कर्मजीत सिंह के साथ उसकी पत्नी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बुरी तरह मारपीट की। इससे आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर ले जाया गया। वहां पर युवक की मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : गोइंदवाल बाइपास पर कार वाशिग का काम करने वाले 21 वर्षीय कर्मजीत सिंह के साथ उसकी पत्नी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बुरी तरह मारपीट की। इससे आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर ले जाया गया। वहां पर युवक की मौत हो गई।
गांव काजीकोट कलां निवासी प्रवीन कौर ने बताया कि पति जसपाल सिंह की वर्ष 2009 में मौत हो गई थी। उसके तीन लड़के है। बड़े लड़के कर्मजीत सिंह (21) का विवाह गांव झीतेकलां निवासी मनप्रीत कौर के साथ ढाई वर्ष पहले किया था। कर्मजीत सिंह ने अपने हिस्से का मकान बेचकर पत्नी मनप्रीत कौर को पैसे दे दिए। कर्मजीत सिंह ने कुछ दिन पहले पत्नी से यह कहते हुए पैसे मांगे कि कोरोना काल के चलते कार वाशिग का काम ठप हो चुका है और नया काम शुरू करना है। इस बात पर मनप्रीत कौर अपने पति से झगड़ा करके वापस मायके लौट गई। वीरवार को मनप्रीत कौर अपने रिश्तेदारों गुरमीत सिंह निवासी झीतेकलां, पलविदर सिंह निवासी ढिलवां कलां, परमजीत सिंह, जसबीर कौर दोनों निवासी गांव कैरोंवाल को लेकर आई। उन्होंने कर्मजीत सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इससे आहत कर्मजीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्रथम उपचार के बाद गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को कर्मजीत सिंह की मौत हो गई। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि एएसआइ गज्जण सिंह (चौकी इंचार्ज बस अड्डा) ने प्रवीन कौर के बयान दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।