कृषि कानूनों से बिगड़ सकती है पंजाब की आर्थिक हालत: सोहल
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि कृषि सुधार कानून पंजाब के हक में नहीं हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:10 AM (IST)
संस, तरनतारन: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कश्मीर सिंह सोहल ने कहा कि कृषि सुधार कानून पंजाब के हक में नहीं हैं। इससे पंजाब की आर्थिक हालत बिगड़ सकती है।
सोहल ने कहा कि किसानी व पंजाब के हितों को देखते हुए केंद्र सरकार को ये कानून तुरंत वापस लेने चाहिएं। बातचीत लिए न्यौता देने के बाद बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री का न पहुंचना अति निंदनीय है। यहां धर्मजीत सिंह झामका, गुरजीत सिंह झामका, कुलवंत सिंह झामका, बाज सिंह झामका, गुरबचन सिंह ठट्ठगड़, बलदेव सिंह पन्नु, रंजीत सिंह सोनू, प्रताप सिंह, रछपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, आत्मा सिंह, सुखचैन सिंह, राजविंदर सिंह, वरिदर सिंह, गुरलाल सिंह, मुखतार सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें