जाली दस्तावेजों पर मुख्तारनामा तैयार किया, चार पर केस
। जाली दस्तावेजों पर मुख्तारनामा तैयार करने की गांव सोहल के गुरसेवक सिंह की शिकायत पर थाना झब्बाल की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, झब्बाल : जाली दस्तावेजों पर मुख्तारनामा तैयार करने की गांव सोहल के गुरसेवक सिंह की शिकायत पर थाना झब्बाल की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गुरसेवक सिंह पुत्र जुगराज सिंह ने बताया कि उसके दादा सविंदर सिंह की गांव में 24 कनाल 5 मरले जमीन है। 24 फरवरी 2016 को कुलबीर सिंह, बघेल सिंह, गुरमीत सिंह व प्रेम सिंह ने साजिश के तहत स्वर्ण सिंह नामक व्यक्ति को सविंदर सिंह के तौर पर कचहरी में पेश करके उक्त जमीन का मुख्तारनामा तैयार कर लिया।
गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसके दादा सविंदर सिंह के तौर पर स्वर्ण सिंह नामक व्यक्ति को पेश किया गया, जिसकी अब मौत हो चुकी है। गुरसेवक सिंह ने इस संबंध में 22 अक्टूबर 2018 को शिकायत दी, जिसकी जांच डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने की। जांच के आधार पर मंगलवार को थाना झब्बाल में एएसआइ गुरनाम सिंह ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।