हेड ग्रंथी बाबा कड़ाका सिंह का अंतिम संस्कार
। गुरुद्वारा भट्ठ साहिब के हेड ग्रंथी बाबा कड़ाका सिंह का निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 03:53 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 03:53 PM (IST)
संसू, पट्टी : गुरुद्वारा भट्ठ साहिब के हेड ग्रंथी बाबा कड़ाका सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुद्वारा छाउणी साहिब में किया गया।
ज्ञानी परगट सिंह की ओर से अरदास किए जाने के बाद बाबा कड़ाका सिंह बेटे हरजिंदर सिंह ने पिता की चिता को अग्नि दी। अंतिम संस्कार में गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक गुरबचन सिंह सुरसिंह वाले, शिरोमणि कमेटी के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया, भूपिंदर सिंह मिंटू, गुरचरन सिंह चन्न, पार्षद कंवलजीत सिंह, अमरीक सिंह भुल्लर, हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह राणा, डॉ. परगट सिंह खैहरा, बाज सिंह गोपाला, बलविंदर सिंह चक्कवालिया, दर्शन सिंह, अमरजीत सिंह, नरबीर सिंह, निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमर सिंह, गुरजंट सिंह आदि पहुंचे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें